Delhincr

Apr 20 2024, 16:39

आज का इतिहास : आज के ही दिन हुआ था तानाशाह हिटलर का जन्म, नाम सुनते ही कांप जाते थे लोग

नई दिल्ली : दुनिया में अपनी क्रूरता और तानाशाह के लिए मशहूर एडोल्‍फ हिटलर का जन्‍म आज 20 अप्रैल को साल 1889 में हुआ था। हिटलर ने जर्मनी पर राज किया, लेकिन उसका जन्‍म ऑस्‍ट्र‍िया में हुआ था। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस खुंखार तानाशाह को कला में बेहद रुचि थी और वह इसी में पढाई भी करना चाहता था। उसे ड्रॉइंग बनाने का शौक था। ऐसा कहा जाता है कि हिटलर जितना जालिम दिल था, वह अय्याशी भी उतनी ही करता था। लेकिन हिटलर को सिगरेट और शराब पसंद नहीं थे।

आज से 23 बरस पहले 20 अप्रैल के दिन अमेरिका के इतिहास में स्कूल में गोलीबारी की भीषणतम घटना हुई, जब एक हाई स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र अपने साथ राइफलें, पिस्तौल और विस्फोटक लेकर स्कूल में दाखिल हुए और अंधाधुंध गोलियां चलाकर अपने 12 सहपाठियों और एक शिक्षक की जान ले ली। इस दौरान 21 लोग घायल भी हुए। 20 अप्रैल 1999 को हुई इस दुखद घटना में इन दोनों ने तकरीबन 20 मिनट तक गोलियां चलाईं और बाद में खुद को भी गोली मार ली।

अधिकारियों को बाद में कैफेटेरिया से दो बम मिले। अगर उन दोनों हत्यारों ने इन बमों का इस्तेमाल किया होता तो मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा होती। इस तरह की घटनाओं के लिए बच्चों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और घातक हथियारों की सुलभ उपलब्धता को जिम्मेदार ठहराया गया। 

देश दुनिया के इतिहास में 20 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1592: अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म। 

1611: विख्यात उपन्यासकार विलियम शैक्सपियर के नाटक ‘मैकबेथ’’ का पहला ज्ञात मंचन हुआ। 

1712 : जहांदार शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा। इस मुगल सम्राट ने 1713 तक शासन किया। वह बहादुरशाह का बड़ा पुत्र था। 

1889 : जर्मन तानाशाह अडोल्फ हिटलर का जन्म। 

1946 : संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई। 

1953 : कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ। रिहा किए गए 100 संयुक्त राष्ट्र सैनिकों में ब्रिटेन के 12, अमेरिका के 30, दक्षिण कोरिया के 50 और कुछ अन्य देशों के सैनिक थे। 

1960 : एअर इंडिया ने लंदन की अपनी पहली बोइंग 707 उड़ान के साथ जेट युग में प्रवेश किया। 

1972: अपोलो 16 अंतरिक्ष यान छह घंटे तक इंजन की समस्या से प्रभावित रहने के बाद आखिरकार चंद्रमा पर उतरा। 

1974 : सत्तर के दशक में आंतरिक हिंसा से बुरी तरह प्रभावित उत्तरी आयरलैंड के संघर्ष में मरने वालों की संख्या 1000 पहुंची। 

1997: इंद्र कुमार गुजराल देश के 12वें प्रधानमंत्री बने। 

1999 : अमेरिका के डेनवर शहर के एक स्कूल में दो छात्रों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 13 लोगों की जान ले ली। घटना में 21 अन्य लोग घायल हुए। 

2010 : मैक्सिको की खाड़ी में स्थित गहरे पानी के तेल भंडार में विस्फोट से इतिहास का सबसे बड़ा तेल रिसाव हुआ। 

2011 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया। 

2020 : दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,65,216 हो गई।

Delhincr

Apr 17 2024, 12:42

आईए जानते है रामनवमी के दिन क्यों फहराई जाती है हनुमान पताका? क्या है इसके पीछे का रहस्य


नई दिल्ली :- रामनवमी के दिन लोग अपने घर में हनुमान जी की ध्वजा जिसे हनुमान पताका के नाम से भी जाना जाता है का आरोहण करते हैं। इसे विजय पताका के रूप में भी देखा जाता है। श्रीरामचंद्र जी के जन्मोत्सव को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार रामलला का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोहर 12:00 बजे हुआ था। 

इस वर्ष रामनवमी के दिन रवि योग बन रहा है जिस कारण रामनवमी का महत्व और भी बढ़ गया है। रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा अर्चना के साथ साथ उनके अनन्य भक्त हनुमान जी की आराधना की जाती है।

कहते हैं रामनवमी के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सभी प्रकार के संकट का हरण हो जाता है। साथ ही बजरंगबली की पूजा करने से प्रभु श्री रामचंद्र जी भी प्रसन्न हो जाते हैं। 

रामनवमी के दिन क्यों होती है हनुमान जी की पूजा

रामनवमी के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है, क्योंकि हनुमान जी भगवान श्री राम के सबसे अनन्य भक्त हैं और हनुमान जी की पूजा करने से प्रभु श्री रामचंद्र जी भी प्रसन्न होते हैं। रामनवमी के दिन लोग अपने घर में हनुमान जी की ध्वजा जिसे हनुमान पताका के नाम से भी जाना जाता है का आरोहण करते हैं।इसे विजय पताका के रूप में भी देखा जाता है। 

हनुमान पताका का रहस्य

शास्त्रों के अनुसार कौरव-पांडव युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के आदेशानुसार अर्जुन के रथ पर स्वयं पवन पुत्र विराजित हुए। महाभारत युद्ध के दौरान हनुमान जी अर्जुन के रथ पर मौजूद उसके झंडे पर विराजमान थे। 

उन्होंने अर्जुन की पग-पग पर रक्षा की थी। महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ तभी भीम और दुर्योधन के मध्य गदा युद्ध प्रारंभ हुआ। गदा युद्ध में भीम ने दुर्योधन को पराजित कर दिया। दुर्योधन को मृत अवस्था में छोड़कर सभी पांडव अपने शिविर में लौट आए। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को संबोधित करते हुए कहा कि हे पार्थ! सबसे पहले तुम अपने गांडीव धनुष और अक्षय तरकश को लेकर रथ से उतर जाओ।

अर्जुन ने श्रीकृष्ण के निर्देशों का पालन किया। इसके बाद श्रीकृष्ण भी रथ से उतर गए। श्रीकृष्ण के रथ से उतरते ही अर्जुन के रथ पर झंडे में विराजित हनुमान जी भी रथ को छोड़कर उड़ गए। तभी अर्जुन का रथ जलकर भस्म हो गया।

इस दृश्य को देखकर अर्जुन ने कृष्ण से रथ को जलने का कारण पूछा। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि हे पार्थ! तुम्हारा रथ तो अनेक दिव्यास्त्रों के प्रभाव से पहले ही जल चुका था लेकिन तुम्हारे रथ पर मेरे और पवन पुत्र हनुमान जी के विराजमान रहने के कारण ही तुम्हारा यह रथ ठीक स्थिति में था। और हे अर्जुन जब तुम्हारा युद्ध कर्तव्य पूरा हो गया तो मैंने और हनुमान जी ने तुम्हारे रथ का त्याग कर दिया। इसलिए तुम्हारा रथ भस्म हो गया है।

इसिलिए कहा जाता है रामनवमी के दिन जिस घर में हनुमान पताका फहराई जाती है वहां पर हनुमान जी के साथ साथ श्री राम भी विराजमान होते हैं। 

रामनवमी के दिन ऐसे करें भगवान राम और हनुमान जी की पूजा

रामनवमी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठें। 

स्नान ध्यान कर नवमी तिथि की पूजा करें।  

इसके बाद भगवान राम की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीप जलाकर सभी देवी-देवताओं का ध्यान करें। 

श्री रामचंद्र जी को फूल, मिष्ठान और फल आदि का भोग लगाएं। 

इसके बाद भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती करें। 

रामनवमी के दिन लाल वस्त्र पहनकर हनुमान जी की आराधना करें। 

उन्हें पंचामृत चढ़ाएं तथा बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें। 

ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और सभी प्रकार के संकट समाप्त होते हैं।

Delhincr

Apr 13 2024, 18:01

बड़ा एक्शन : पतंजलि का शहद जांच में फेल, बड़ा एक्शन; खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूना भरा, मानक पर खरा नहीं उतरा, 1 लाख का जुर्माना


नयी दिल्ली : आयुर्वेद कंपनी पतंजलि के पैक्ड शहद के जांच में फेल होने पर बड़ा एक्शन हुआ है। पतंजलि शहद का नमूना मानक पर खरा नहीं उतरा। जिसके बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) की कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दायर मुकदमे में सुनवाई करते हुए संबन्धित कारोबारकर्ता व स्टॉकिस्ट डिस्ट्रीब्यूटर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब चार साल पहले जुलाई 2020 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट से में गौरव ट्रेडिंग कंपनी से पैक्ड पतंजलि शहद का नमूना एकत्रित किया था और जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजा गया था। 

वहीं यहां जांच के दौरान पतंजलि के पैक्ड शहद का नमूना अधोमानक पाया गया। यानि मानक पर खरा नहीं उतरा।

बतया जाता है कि, शहद के नमूने में सुक्रोज की मात्रा दोगुनी से ज्यादा थी। जांच में शहद में सुक्रोज की मात्रा मानकानुसार पांच फीसदी की जगह 11.1 प्रतिशत पाई गई। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवंबर 2021 में संबंधित कारोबारी विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दायर किया। 

जहां अब चार साल बाद जाके बीते शुक्रवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ की कोर्ट ने फैसला सुनाया। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने विक्रेता गौरव ट्रेडिंग कंपनी पर 40 हजार व सुपर स्टॉकिस्ट कान्हाजी डिस्ट्रीब्यूटर रामनगर पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

Delhincr

Apr 13 2024, 17:59

प्रख्यात संत प्रेमानंद की अचानक तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत पर शिष्यों ने उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया


वृंदावन। प्रख्यात संत प्रेमानंद की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर शिष्यों ने उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों की टीम संत प्रेमानंद का गहन परीक्षण कर रही है।

राधावल्लभीय संप्रदाय के संत प्रेमानंद की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ी। शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर संत प्रेमानंद के अनुयायी उन्हें लेकर रामकृष्ण मिशन पहुंचे। जहां अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने संत प्रेमानंद का गहन परीक्षण शुरू कर चिकित्सीय राहत देना शुरू कर दिया।

सीने में दर्द के कारण अस्पताल में कराया गया भर्ती

संत प्रेमानंद के बारे में बताया कि शाम को अचानक उनके सीने में दर्द उठा और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। ऐसे में संत के अनुयायी तत्काल उन्हें लेकर रामकृष्ण मिशन पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है की हालात सामान्य है। संत प्रेमानंद किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी डायलिसिस भी होती रहती है।

बावजूद, इसके रात दो बजे वे अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन देने के साथ आध्यात्मिक प्रवचन भी करते हैं। संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए रात एक बजे से ही सड़क पर हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं।

Delhincr

Apr 13 2024, 09:57

आज ही के दिन जलियांवाला बाग में ,जब गई थी, हजारों मासूमों की जान। उस हत्याकांड को याद कर सिहर उठता है हिंदुस्तान


 13 अप्रैल को देश भर में बैसाखी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन 1919 का जलियांवाला बाग कांड भी इसी दिन से जुड़ा हुआ है। जिसने समूचे भारत को हिला कर रख दिया था। 

उन दिनों भारत पर ब्रिटिश आधिपत्य था और भारत गुलाम देश था।1919 में रॉलेट एक्ट के विरोध में पूरे भारत में प्रदर्शन हो रहे थे। 13 अप्रैल, 1919 को बैसाखी के दिन स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) के निकट जलियांवाला बाग में एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसका उद्देश्य अहिंसात्मक ढंग से अंग्रेजों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराना था।

-जलियांवाला बाग हत्याकांड को 13 अप्रैल 1919 को अंजाम दिया गया था। जलियांवाला बाग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास का एक छोटा सा बगीचा है। 1919 में ब्रिगेडियर जनरल रेजीनॉल्ड डायर के नेतृत्व में अंग्रेजी फौज ने गोलियां चला के निहत्थे, बूढ़ों, महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों को मार डाला था। इस हत्या़कांड में करीब 1000 से ज्यादा लोग मारे गए और 2000 से अधिक लोग घायल हुए थे।

10 मिनट में चलीं 1650 राउंड गोलियां 120 लोगों के शव उस कुएं से निकाले गए। जिसमें लोग जान बचाने के लिए कूद गए थे। हत्याकांड के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। जिसकी वजह से कई जख्मी अस्पताल नहीं पहुंच सके। अंग्रेज अफसर ब्रिगेडियर जनरल डायर के आदेश पर 10 मिनट तक 1650 राउंड गोलिया बरसाई गईं थीं। दीवारों पर गोलियों के निशान आज भी मौजूद हैं। बता दें, कि पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ डायर ने अपने ही उपनाम वाले जनरल डायर को आदेश दिया कि, वह भारतीयों को सबक सिखाए।

उधम सिंह ने लिया बदला--

इस हत्याकांड के बाद अंग्रेजों के विरुद्ध चलने वाली गतिविधियां और तेज हो गईं। उधम सिंह को भी गोली लगी थी। निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाने की इस घटना का बदला लेने के लिए उधम सिंह ने लंदन में 13 मार्च, 1940 को गवर्नर माइकल ओ डायर को गोली मार दी थी। इसके बाद ऊधमसिंह को 31 जुलाई, 1940 को दंडस्वरूप फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

रबीन्द्रनाथ टैगोर ने लौटाई ‘नाइटहुड’ की उपाधि

 जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड का विरोध जताते हुए गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘नाइटहुड ‘ की उपाधि लौटा दी थी।

इस हत्याकांड को आज भी जलियांवाला बाग स्मृति-दिवस के रूप में स्मरण किया जाता है।

इस हत्याकांड ने तब 12 वर्ष की उम्र के भगत सिंह की सोच पर गहरा प्रभाव डाला था। इसकी सूचना मिलते ही भगत सिंह अपने स्कूल से 12 मील पैदल चलकर जलियांवाला बाग पहुंच गए थे।

Delhincr

Apr 11 2024, 12:25

संयुक्त राष्‍ट्र की एजेंसी अंतरराष्‍ट्रीय नारकोटिक्‍स कंट्रोल बोर्ड के लिए दोबारा चुनी गईं जगजीत पवाडिया

नई दिल्ली। संयुक्त राष्‍ट्र की एजेंसी अंतरराष्‍ट्रीय नारकोटिक्‍स कंट्रोल बोर्ड (आइएनसीबी) के लिए फिर से भारत के जगजीत पवाडिया को पुनर्निर्वाचित किया गया है। उन्हें सामाजिक परिषद (ईसलीओएसओसी) द्वारा आयोजित अत्याधिक प्रतिस्पर्धी चुनाव में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए।

विदेश मंत्री ने की यूएन में स्थायी मिशन टीम की तारीफ

इस बात की जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा, आज, भारत की उम्मीदवार जगजीत पवाडिया को न्यूयॉर्क में हुए चुनावों में 2025-2024 की अवधि के लिए अंतरराष्ट्रीय कंट्रोल बोर्ड के लिए फिर से चुना गया।एस जयशंकर ने आगे जानकारी दी कि भारत ने बोर्ड के सभी निर्वाचित सदस्य देशों के बीच सबसे अधिक वोट हासिए किए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और विदेश मंत्रालय की टीम की सराहाना की। भारत को ECOSOC को 53 वोटिंग सदस्यों में से 41 वोट प्राप्त हुए।

कौन हैं जगजीत पवाडिया?

पवाडिया वर्ष 2015 से आइएनसीबी की सदस्‍य हैं। वर्ष 1954 में जन्‍मी पावडिया ने 1988 में दिल्‍ली विश्‍वविद्याल से विधि स्‍नातक किया। इसके बाद इ‍ंडियन इंस्‍टीट्यूट से पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन में मास्‍टर डिप्‍लोगा किया। 2015 से अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्‍स कंट्रोल बोर्ड के सदस्य बनीं।पा‍वडिया ने भारत सरकार के 35 वषों के लिए भारतीय राजस्‍व सेवा में कई वरिष्‍ठ पदों पर काम किया और जिम्‍मेदारियां सभालीं। वह नारकोटिक्‍स ड्रग्‍स,वियना के आयोग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की सदस्‍य भी रहीं। वह भारत के नारकोटिक्‍स कमिश्‍नर, सेंट्रल ब्‍यूरो ऑफ नारकोटिक्‍स में शामिल थीं।

Delhincr

Apr 11 2024, 12:24

सुप्रीम कोर्ट ने DMRC के पक्ष में सुनाया फैसला, DAMEPL को नहीं करना होगा 8000 करोड़ रुपये का भुगतान

 नई दिल्ली। अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने DMRC को राहत दी है।उचचतम न्यायालय ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को बड़ी राहत प्रदान करते हुए कहा कि वह ‘दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड’ को 8,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है। यह कंपनी अनिल अंबानी की है।

डीएमआरसी को 2017 में यह आदेश सुनाया गया था। ‘दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड’ रिलाइंस इंफ्रास्ट्रक्चर की कंपनी है।

सुप्रीम कोर्ट ने डीएमआरसी की ओर से दाखिल क्यूरेटिव याचिका को मंजूरी देते हुए अनिल अंबानी को ये बड़ा झटका दिया है। भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसले के खिलाफ उसकी पुनरीक्षण याचिका को खारिज किए जाने के विरूद्ध दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की सुधारात्मक याचिका को विचारार्थ की अनुमति दी।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह आदेश 

फैसले में कहा गया कि डीएमआरसी द्वारा अब तक जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी और पार्टियों को उनकी स्थिति में बहाल कर दिया जाएगा, जिस स्थिति में वे दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले की घोषणा की तारीख पर थे। विस्तृत फैसले की प्रतीक्षा है।

Delhincr

Apr 11 2024, 10:11

पत्नी के प्रेम में बाधा बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी से करा दी हत्या,पुलिस ने इस हत्या से उठाया पर्दा,पत्नी के साथ प्रेमी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दौलतपुरा में रहने वाले ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने प्रेम संबंध में बाधक बनने पर प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। शव को लावारिस हालत में ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में फेंक दिया गया। शक न हो, इसलिए महिला ने पति की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। सिहानी गेट पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपित महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है।

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि दौलतपुरा में ई-रिक्शा चालक मनोज रहता था, जो पत्नी राधा के साथ अक्सर मारपीट करता था। वहां किराए पर रहने वाला ट्रक चालक राजेश दोनों का बीच-बचाव करता था। इससे नजदीकियां बढ़ीं और राधा व राजेश के बीच प्रेम संबंध बन गए।

पति को हो गई थी जानकारी

इसकी जानकारी मनोज को हो गई, वह इसका विरोध करता था। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर राधा ने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत रुपये लेने के लिए उसने सात अप्रैल को मनोज को राजेश के पास लालकुआं भेजा।

ट्रक में छिपाकर लाया शव

जहां मनोज को राजेश ने अपने ट्रक में बैठाया और दादरी की ओर ले गया। रास्ते में उसे शराब पिलाई, नशे में होने पर पहले कपड़े फिर रस्से से गला दबाकर उसने मनोज की हत्या कर दी। शव को ट्रक के केबिन में ही छिपा दिया। इसके बाद ट्रक लेकर वह माल लोड करने के लिए दादरी गया।

एक्सप्रेस-वे की रेलिंग से फेंका शव

माल लोड करने के बाद आठ अप्रैल की सुबह साढ़े चार बजे वह ट्रक लेकर हरियाणा के झज्जर के लिए निकला। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर उसने जहां डासना की दूरी 17 किमी. होने का बोर्ड लगा था, वहां पर शव को एक्सप्रेस-वे की रेलिंग के पार फेंक दिया और ट्रक लेकर झज्जर चला गया।

हत्या के बाद राधा से पति की गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा

हत्या की जानकारी उसने राधा को दी और पति की गुमशुदगी दर्ज कराने की सलाह दी, नौ अप्रैल को राधा ने सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की आठ अप्रैल को दादरी में एक व्यक्ति का शव मिला है, शव के फोटो मंगाकर अलीगढ़ के अतरौली में रहने वाले मनोज के पिता रामखिलाड़ी को दिखाए तो उन्होंने बेटे के रूप में उसे पहचाना।

उन्होंने अपनी पुत्रवधू और उसके प्रेमी के खिलाफ साजिश के तहत मनोज की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने बुधवार को दोनों को सिहानी गेट थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपित राजेश की निशानदेही पर ट्रक के केबिन से मनोज का मोबाइल, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, हत्या में इस्तेमाल रस्सा और शव छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया कंबल बरामद किया है, घटनास्थल से मृतक के जूते भी बरामद किए हैं।

Delhincr

Apr 11 2024, 10:09

तोता कर रहा था जीत हार का भविष्यवाणी,तोते के मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक तोते के मालिक को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब वह तोता इस चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर रहा था। तमिलनाडु के कोड्डालोर में एक ये तोता ज्योतिषी की तरह कार्ड के जरिए लोगों का भविष्य बता रहा था।यहां एक नेता ने लोकसभा चुनाव को लेकर तोते से अपना भविष्य पूछा। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद तोते का मालिक मुश्किल में पड़ गया तोते ने तमिलनाडु की कुड्डालोर लोकसभा सीट से पीएमके उम्मीदवार थंकर बच्चन की जीत की भविष्यवाणी की। जिसके बाद तोते के मालिक को पक्षी को कैद में रखने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह था पूरा मामला 

मामले के अनुसार कुड्डालोर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पीएमके प्रत्याशी थंगर बच्चन चुनाव लड़ रहे हैं। बच्चन ने दो दिन पहले तेन्नामबक्कम क्षेत्र में मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद मंदिर के बाहर सड़क किनारे ज्योतिषी तोते से मिले और चुनाव में उनका भविष्य पूछा। तोते ने भविष्यवाणी की वे जीतेंगे।

कुड्डालोर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान

तमिलनाडु की कुड्डालोर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। कुड्डालोर लोकसभा पर नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और अब मतदान की तैयारी चल रही है।

Delhincr

Apr 09 2024, 11:27

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा-केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव ठीक नही

नई दिल्ली। सूखा राहत फंड जारी ना करने को लेकर केंद्र और कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होनी चाहिए। इस मामले में कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से दो हफ्ते में जवाब मांगा है।

पीठ कर्नाटक सरकार की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें राज्य सरकार ने आरोप लगाया गया था कि केंद्र सरकार कुछ क्षेत्रों में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए राज्य को वित्तीय 

सहायता नहीं दे रही है। कोर्ट ने मामले को दो सप्ताह के बाद सुनवाई के लिए पोस्ट किया गया है।

पीठ ने कही ये बात...

केंद्र की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरामनी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया कि वे इस मामले में निर्देश मांगेंगे। पीठ ने कहा, "हमने देखा है कि विभिन्न राज्य सरकारों को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।"

इतने रुपये की मांगी गई सहायता

वकील डीएल चिदानंद के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि खरीफ 2023 सीज़न के लिए संचयी रूप से, 48 लाख हेक्टेयर से अधिक में कृषि और बागवानी फसल के नुकसान की सूचना मिली है, जिसमें 35,162 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान (खेती की लागत) है। वहीं, इसमें कहा गया है कि एनडीआरएफ के तहत भारत सरकार से मांगी गई सहायता 18,171.44 करोड़ रुपये है।